किसान के खेत में लगे सब मर्सिबल पंप को रात में कर दिए पार, पुलिस के हत्थे चढ़े चारों चोर.....

# Admin | 07 Oct, 2023

 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा। खेत में लगे सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले पामगढ़ थाना क्षेत्र के रसोटा निवासी 4 आरोपी करन कुर्रे,संतोष दास मानिकपुरी, सोनू कुमार चौहान औरपरमेश्वर कुर्रे को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।आरोपियों के कब्जे से 3 एचपी का एक नग सब मर्सिबल पम्प बरामद किया गया। साथ ही  घटना में प्रयुक्त वायर कटर, प्लास, लोहे का सब्बल भी बरामद हुआ है।

रसौटा निवासी प्रार्थी रामनाथ यादव  ने 4 अक्टूबर को  रिपोर्ट दर्ज कराया कि खेत में लगे 3 एचपी के सबमर्सिबल पम्प को 3 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने चोरी का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया।


 

Banner