स्कूल जा रही नाबालिग् लड़की से किया छेड़छाड़, चिल्लाने पर दी जान से मारने की धमकी.......

# Admin | 07 Oct, 2023

 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा।  स्कूल जा रही नबालिग लड़की का हाथ पकड़कर छेड़छाड करने वाले पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगाँव निवासी डेविड सागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी ने  उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दरअसल अपने माता- पिता के साथ थाना पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्कूल जा रही थी तभी आरोपी शादी करूंगा कहकर हाथ पकड़कर जबरदस्ती खींचने लगा और बुरी नियत से छेड़छाड़ कर बेईज्जत करने लगा

आरोपी की हरकतों को देख पीड़िता  जोर से चिल्लाने लगी, तब आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़िता की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आये और बीच बचाव किये..पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना पामगढ़ में पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान जुर्म स्वीकार करने पर 5 अक्टूबर को आरोपी को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

Banner