चौहान समाज गाड़ा जाति को अनुसूचित जनजाति संवर्ग में बहाली की मांग......

# Admin | 05 Oct, 2023

🔷दिल्ली के जंतर-मंतर में करेंगे धरना-प्रदर्शन।
🔷 कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
🔷समाज की ओर से प्रमुख राजनीतिक चेहरा होंगे गनपत चौहान।
🔷 ग्राम अकलसरा में आयोजित हुआ चौहान समाज की प्रादेशिक महासभा ।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चांपा/ बाराद्वार।  बाराद्वार ग्राम अकलसरा में अखिल छत्तीसगढ़ चौहान समाज का प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें गाड़ा चौहान समाज को अनुसूचित जनजाति संवर्ग में बहाल करने सरकार से मांग करने का निर्णय लिया गया। 

समाज के वरिष्ठ जनों ने बताया कि बरार स्टेट के समय जिन 99 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति आदिवासी संवर्ग में शामिल किया गया था उनमें चौहान समाज की गाड़ा जाति भी सम्मिलित थी। परंतु मध्यप्रदेश के गठन पश्चात गाड़ा जाति के टाइपिंग मिस्टेक होने से उसे अनुसूचित जाति में डाल दिया गया। इसे अब तक नही सुधारा गया है। 
 
समाज के संरक्षक महावीर गुरूजी , प्रदेशाध्यक्ष सोहन चौहान , महासचिव राधेश्याम चौहान की उपस्थिति में आयोजित महासभा में चौहान गाड़ा जाति के आदिवासी संवर्ग में बहाली पर विस्तार से चर्चा की गई और मांग नही माने जाने पर दिल्ली के जंतर मंतर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर एक राजनीतिक  प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें समाज की ओर से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मजदूर नेता एवं वरिष्ठ समाज सेवी गनपत चौहान को प्रमुख राजनैतिक चेहरा बनाने का फैसला लिया गया। 

प्रदेशाध्यक्ष सोहन चौहान ने वरिष्ठ समाजसेवी ध्रुपत चौहान को प्रदेश संगठन मंत्री एवं रीवाडीह के दीपक छतराम चौहान को सक्ती जिले का प्रभारी नियुक्त किया। उन्हें जिले के सभी ब्लॉको में 6 महीने में संगठन तैयार करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर महासभा में ग्राम अकलसरा की बुजुर्ग श्रीमती रामकुंवर चौहान पति स्व गौराहा , उसत राम चौहान , भलाराम चौहान एवं गोरपार का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में आशीर्वचन के लिये पहुंचे वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव घनश्याम पांडेय का चौहान समाज ने आत्मीय स्वावत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासचिव राधेश्याम चौहान , सहसचिव नरेश चौहान , सरोज चौहान , मोहन चौहान , बंशी चौहान , महादेव सोनवानी , गजेन्द्र चौहान , सत्येन्द्र चौहान , लखन चौहान , वंश बहादुर चौहान , अमर सिंह चौहान , उदयराम चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गनपत चौहान एवं आभार प्रदर्शन ध्रुपत चौहान ने किया।

 
 

Banner