किसानों के खेतों में लगे धान वाली कृषि भूमि का ही होगा पंजीयन

# Admin | 19 Sep, 2020

किसानों के खेतों में लगे धान वाली कृषि भूमि का ही होगा पंजीयन

◆ कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य के निरीक्षण मेें इस बात की पुष्टी की।

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चांपा। ग्राम कुलीपोटा में चल रहे गिरदावरी कार्य का कलेक्टर यशवंत कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरदावरी में केवल धान फसल वाले रकबे को ही दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाय। अनुपयोगी, बंजर भूमि, पड़त भूमि, निकटवर्ती नदी नालों की भूमि, निजी तालाब, डबरी की भूमि, कृषि उपयोग के लिए बनाए गए शेड, मेड़ आदि की भूमि को पंजीयन में से कम किया जाएगा। उद्यानिकी तथा धान से पृथक अन्य फसलों के रकबों को किसी भी स्थिति में धान के रकबे के रूप में पंजीयन नहीं होगा। किसान पंजीयन का कार्य राजस्व दस्तावेज के अनुसार किया जाता है, अतः राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है कि गिरदावरी का काम समय पर पूरा करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान सहित राजस्व विभाग के मैदानी अमले उपस्थित थे।

Banner