Training : उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल का 5 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण ...... 

# Admin | 04 Oct, 2023

उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल का 5 अक्टूबर को होगा प्रशिक्षण ...... 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में गठित उडनदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल एवं वीडियो निगरानी टीम के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया जाना है। 

जिसके लिए उडनदस्ता, स्थैतिक निगरानी दल का प्रशिक्षण 5 अक्टूबर  को प्रातः 11 बजे नवीन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधितों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थिति  सुनिश्चित करने कहा है। 

 

 

Banner