Road accident : यात्रियों से भरी बस हुई हादसे की शिकार, दर्जनों की संख्या में यात्रियों के घायल होने की खबर ...... 

# Admin | 04 Oct, 2023

यात्रियों से भरी बस हुई हादसे की शिकार, दर्जनों की संख्या में यात्रियों के घायल होने की खबर ...... 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा। कोरबा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहा कोरबा से पेंड्रा की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे पैसेंजर्स सहित आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।  घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की हैं।  
 
मिली जानकरी के अनुसार, ग्राम बिंझरा के पास बुधवार को कोरबा से पेंड्रा जा रही यात्री बस  सामने से आ रही ट्रेलर और बाइक को बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और यात्री मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। हादसे में बस का परिचालक और करीब 12 यात्री घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार जारी है। 

वही सामने से आ रही बाइक भी बस की चपेट में आ गया है जिसके कारण बाइक सवार को गंभीर चोटे आई हैं फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

 

Banner